देवरिया, सितम्बर 21 -- देवरिया, निज संवाददाता।कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की शिकायत सुनने को जिला जज देवेंद्र सिंह प्रथम ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्तर पर एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। इस समिति में दो महिला न्यायिक अधिकारियों व एक गैर न्यायिक महिला को सदस्य बनाया गया है। इसमें एससी एसटी कोर्ट की जज छाया नैन व सीजेएम मंजू कुमारी न्यायिक अधिकारी सदस्य हैं। वहीं जिला बाल संरक्षण समिति की अध्यक्ष डॉ. सावित्री राय गैर न्यायिक सदस्य हैं। यह समिति सरकारी कार्यालयों में महिला कर्मचारियों व अधिकारियों से यौन दुर्व्यवहार की शिकायतें सुनेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...