नई दिल्ली, मई 17 -- भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली नाबालिग पहलवान को पटियाला हाउस अदालत ने तलब किया। पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सेशन जज गोमती मनोचा की अदालत को बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत रद्द करने की मांग वाली दिल्ली पुलिस रिपोर्ट को स्वीकार करने या न करने पर फैसला करना है। पुलिस की रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता का पक्ष जानने के लिए उसे 26 मई को पेश होने को कहा गया है। 1 अगस्त 2023 को हुई इन-चैंबर कार्यवाही के दौरान नाबालिग पहलवान ने पहले जज से कहा था कि वह मामले में दिल्ली पुलिस की जांच से संतुष्ट है। उसे इस मामले में पुलिस द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दायर करने पर कोई आपत्ति नहीं है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने 15 जून, 2023 को लड़की से जुड़ा मामला रद्द करने की मांग करते हुए अदालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.