प्रयागराज, जनवरी 29 -- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता व सीडीओ हर्षिका सिंह की उपस्थिति में जिला स्वास्थ्य समिति ( शासी निकाय) की बैठक गुरुवार को संगम सभागार में हुई। टीकाकरण में अपेक्षित सुधार न होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। बैठक में सीडीओ ने कार्यक्रमों के विषय में अपडेट नहीं रहने पर भी चिकित्सा अधीक्षकों व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कड़ी फटकार लगाई। निर्देशित किया कि अगली बैठक में कार्यक्रमों में फिसड्डी वाले नीचे के ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डब्लूएचओ के अधिकारियों की ओर से किए गए टीकाकरण की मॉनिटरिंग में 10 घरों की रैंडम जांच में शत प्रतिशत बच्चों के टीकाकरण से छूटे पाए जाने पर सख्त नाराजगी जताई व चिकित्सा अधीक्षक कोरांव, सैदाबाद, मेजा, रानी मंडी को टीका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.