भागलपुर, दिसम्बर 27 -- सबौर, संवाददाता। बरारी पंचायत में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें जी राम जी योजना के तहत ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार मिलने पर चर्चा की गई। अध्यक्षता मुखिया जयकरण पासवान ने की। मुखिया ने बताया कि अब योजना के तहत रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। उन्होंने योजना के नाम में हुए बदलाव और इसके नए प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में विशेष रूप से कौशल विकास पर जोर दिया गया। ताकि ग्रामीणों को न केवल मजदूरी मिले बल्कि वे भविष्य के लिए हुनरमंद भी बन सकें। बैठक में पिरामल फाउंडेशन डेवलपमेंट पार्टनर के रूप में संस्था के सदस्यों ने सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के सुझाव दिए। ट्रिपल आईटी संस्थान के छात्रों ने तकनीक और आधुनिक नवाचारों के जरिए पंचायत को सशक्त बनाने पर चर्चा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.