औरंगाबाद, अगस्त 6 -- मां-बहन योजना के नाम पर गलत तरीके से फार्म भरवाने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के कार्यालय प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार सिंह ने दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं। 4 अगस्त को सोशल मीडिया देख रहे थे। एक व्हाट्सएप स्टेटस लगा हुआ था जिसमें एक वीडियो लगा हुआ था। इस वीडियो में मां-बहन योजना फॉर्म भरने की बात कही जा रही थी। मां-बहन योजना का फॉर्म भरने की अपील भी की जा रही थी। एक फॉर्म उक्त लड़के के हाथ में था जिसमें कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की तस्वीर लगी हुई थी। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कुटुंबा विधायक राजेश राम तथा औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.