मऊ, फरवरी 18 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक मजबूती और कार्यकर्ताओं के कौशल विकास के उद्देश्य से मंगलवार को भुजौटी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में आगामी अभियानों की रूपरेखा तय की गई और कार्यकर्ताओं को पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा वक्ता जिला प्रभारी रमेश सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। रमेश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की रीढ़ होता है और कार्यकर्ताओं को सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने की, जिन्होंने संगठन की सक्रियता और...