लखनऊ, फरवरी 21 -- पशुधन व दुग्ध विकास की योजनाओं को अधिकारी बेवजह न लटकाएं। योजनाओं के लिए आवंटित बजट को तेजी से खर्च किया जाए, जिससे समय पर धन खर्च हो सके। शनिवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बजट खर्च पर हर स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और फिर कार्रवाई की जाएगी। धर्मपाल सिंह ने कहा कि बजट को खर्च करने को लेकर अधिकारी हीलाहवाली न करें। योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए और लाभार्थियों को उसका भरपूर लाभ मिले। राजधानी स्थित सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने एक-एक योजना और उसको जारी किए गए बजट के खर्च की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने बजट खर्च को लेकर प्रस्तुतिकरण किया। विभाग के अधिकारियों से उन्होंने दो टूक कहा कि निर्णय लेने में देरी के कार...