लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान सोमवार को अधिकारियों को आदेश दिए कि वे पूरी ईमानदारी से योजनाओं को जमीन पर उतारें। मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन पेंशन योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को समय से मिले, इसके लिए सभी स्तरों पर समुचित निगरानी रखी जाए। कृत्रिम अंगों व सहायक उपकरणों का निशुल्क वितरण किया जाए, जिससे जरूरतमंद लाभान्वित हो सकें। उन्होंने शादी अनुदान योजना के आवेदन को सरल बनाने और लाभार्थियों को शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि छात्रवृत्ति का वितरण तय समय में हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.