बेगुसराय, दिसम्बर 5 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद में विकास योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार तथा कार्यपालक अधिकारी एवं मुख्य पार्षद की मनमानी के विरोध में वार्ड पार्षदों के द्वारा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शुरू किया गया बेमियादी धरना तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे वार्ड पार्षद दीपक मिश्र, चन्द्रचूड़ साह, पवन कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार, चंदन कुमार, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, खुशबू कुमारी, अनवर मियां, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पंकज मिश्र, विकास कुमार, राजा कुमार, सुरेन्द्र कुमार समेत अन्य ने बताया कि बीहट नगर परिषद में इन दिनों एक ओर जहां विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार तथा अनियमितता का बोलबाला है। वहीं पूरे नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरायी हुई है। धरना का समर्थन करने पहुंचे छात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.