लखीसराय, दिसम्बर 19 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर भवन सभागार में गुरुवार को एसडीएम प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में इस प्रखंड की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप ने डीडीसी सुमित कुमार एवं एसडीएम प्रभाकर कुमार को पौधा देकर सम्मानित किया।मौके पर प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी, बीपीआरओ मुकेश कुमार, सीडीपीओ रीना कुमारी, बीईओ सूर्यगढ़ा कुमारी परिणीता, कजरा बीईओ डॉ. रंजना, सीएचसी प्रभारी वाइके दिवाकर, पशु चिकित्सक धीरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव तथा पंचायत मुखिया गण शैलेन्द्र कुमार, आशीष कुमार, अमित कुमार, आलोक कुमार, अश्विनी कुमार, उमेश प्रसाद उर्फ पप्पु मंडल, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में नल-जल एवं कचर...