गढ़वा, जनवरी 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उनके प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, साइकिल योजना, बिरसा आवास योजना, धुमकुड़िया भवन निर्माण, वन अधिकार अधिनियम-2006, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, सरना स्थल घेराबंदी, कब्रिस्तान घेराबंदी, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रावासों का जीर्णोद्धार, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स...