लातेहार, मई 6 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पशुपालन, कृषि, सहकारिता व मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। बैठक में मुख्य रूप से कृषि विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं यथा बीज विनिमय एवं वितरण की योजना, झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना, पशुपालन विभाग से संचालित योजना आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। डीसी ने पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच पशु वितरण सुनिश्चित करने तथा शेड वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया। पशुधन योजना अंतर्गत अभी तक हुए प्रगति की समीक्षा के क्रम में डीसी ने संबंधित सभी योजनाओं के संचालन के लिए लक्ष्य को पूर्ण करने और जन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.