रांची, जून 21 -- सोनाहात, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोनाहातू पूर्वी क्षेत्र के बारेंदा में भाजपा मंडल के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में योग प्रभारी मुख्य अतिथि डॉ राजाराम महतो उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि 21 जून को प्रधानमंत्री की पहल पर पूरे देश में ही नहीं, बल्कि विश्व में में भी योग दिवस मनाया जा रहा है। योग से मन को शांति मिलती है। साथ ही हमें प्रतिदिन एक नई ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने योग के माध्यम से स्वस्थ और निरोग रहने के कई उपाय बताए। योग शिक्षक गणपति महतो ने विभिन्न तरह के योगाभ्यास करवाए और स्वस्थ रहने के लिए रोजाना योग करने की बात कही। मौके पर बारेंदा मंडल अध्यक्ष पद्मलोचन महतो, बारेंदा पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, सोनाहातू पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर कोईरी, संतोष मिस्त्री, गुणोधर चटर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.