देहरादून, जून 5 -- अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा बुधवार की सुबह गांधी पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य आचार्य अरुण कुमार ने साधकों को योग कर जीवन को स्वस्थ बनाने और निरोग रहने का संदेश दिया। योगाचार्य अरुण कुमार ने कहा कि योग साधना आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का एकमात्र साधन है। जो व्यक्ति योग साधना से ईश्वर से जुड़ जाता है फिर उसे किसी भी प्रकार का सांसारिक मोह भ्रमित नहीं करता। इसलिए मनुष्य को प्रतिदिन योग साधना करनी चाहिए। दोनों हाथों से ताली बजाने पर विशेष ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने बताया कि हम अगर तालियां बजाते हैं तो इससे शुगर जैसे रोग को खत्म किया जा सकता है। लेकिन ताली बजाने का तरीका है। जिसमें दोनों हाथों की हथेली के बिंदु को टच करना अति आवश्यक है। शुगर का मरीज अगर इस क्रिया को लगातार करता है और बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.