कटिहार, जून 8 -- कुरसेला। प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय योग शिविर में लोगों ने भाग लिया और निरोग रहने के गुर सीखे। शिविर में हरिद्वार योगपीठ से आए प्रशिक्षक कौशल कुमार के द्वारा योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न विधियों की जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। शिविर में सुबह के सत्र में सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन, भुजंगासन आदि आसनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही हर आसन के लाभ और सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक ने कहा कि यदि व्यक्ति प्रतिदिन योग का अभ्यास करे तो वह न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग सबसे सरल और प्रभावी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.