गोपालगंज, जनवरी 30 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय दिघवा दुबौली में एक फरवरी को योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को सिरसा गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि एक फरवरी को रोग-मुक्त योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आपसी विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि योग शिविर का आयोजन पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों को योगासन के गुर सिखाए जाएंगे। बैठक में योग प्रशिक्षक विमलेश कुमार बिट्टू, अवधेश सिंदुरिया, धनु पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद, आलोक कुमार सिंह, केदार सहनी, राकेश सिंह, प्रत्यूष परासर, निरंजन पांडेय, बिनोद साह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.