रिषिकेष, मार्च 7 -- पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जटिल बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करना जरूरी है। योग और प्राणायाम के जरिये हम कोरोना जैसी महामारी से बच पाए। आज दुनिया भर के लोग भारतीय योग के प्रति आकर्षित होकर इसको अपनी लाइफ स्टाइल में शामिल कर रहे हैं। ऋषिकेश न केवल चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार है बल्कि योग और अध्यात्म की अंतरराष्ट्रीय राजधानी भी है। इस देव भूमि में ऋषि-मुनियों ने कठिन साधना कर स्वास्थ्य रक्षण के लिए योग और प्राणायाम के ऐसे सूत्र तलाशे हैं जो मानव सभ्यता के लिए वरदान साबित हुए हैं। उत्तराखंड पावन पवित्र गंगा का ही नहीं बल्कि योग का भी उदगम स्थल है। योग और गंगा भारत के सांस्कृतिक और अध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक है। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को मुनिकीरेती में जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.