साहिबगंज, मई 15 -- साहिबगंज। झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से गुरुवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय सिदो कान्हू स्टेडियम में कराया गया। शुभारंभ डीईओ डा. दुर्गानंद झा व प्रभाग प्रभारी शबनम तबस्सुम ने किया। कार्यक्रम में जिला के विभिन्न स्कूलों के कक्षा 06-08 एवं कक्षा 09-10 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेते अपनी योग कला का प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलास्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लिए सिंगल व डब्लस में बालक व बालिकाओं के लिए प्रतियोगिता हुई। उपरोक्त दोनों प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को डीईओ के हाथों पुरस्कृत किया गया। मौके पर एपीओ कुमारी डॉली व संजय कुमार तिवारी, योग शिक्षक बमबम कुमार, नवनीत कुमार, प्रियंका, दीपक कुमार, राकेश कुमार सहित कई थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.