हल्द्वानी, नवम्बर 15 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को ऊंचापुल, अमृत आश्रम में आयोजित शांति योग धाम चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के बाद आज योग का सूर्य एशिया से लेकर अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका तक रोशन हो रहा है। योग अब भारत की सांस्कृतिक धरोहर के साथ-साथ विश्व का स्वास्थ्य संदेश बन चुका है। कैबिनेट मंत्री आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योगासन को एक खेल स्पर्धा के रूप में शामिल किया गया। यह उत्तराखंड और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में ओलंपिक जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी योगासन एक खेल विधा के रूप में शामिल होगा। कहा कि योग और रोग दोन...