आदित्यपुर, जून 21 -- ग़म्हरिया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ग़म्हरिया की ओर से प्रखंड मुख्यालय में योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, सीओ कुमार अरविंद बेदिया, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी तथा आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभा रानी महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने कहा कि लोगों को प्रतिदिन नियमित रूप से योग करना चाहिए। योग करने से शरीर निरोग रहता है। वही सीओ कुमार अरविंद बेदिया ने कहा कि योग को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनाएं। इस दौरान योग प्रशिक्षक अभिषेक कुमार राउत के द्वारा योगा कराया गया। मौके पर काफी संख्या में अंचल व प्रखंडकर्मियों के अलावा स्वास्थ्य सहिया ऊषा कुमारी, शांति कुमारी, मालती महतो, सोनामणि टुडू, तारामुनी हांसदा आदि उपस्थित थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.