देहरादून, जून 18 -- संत निरंकारी मिशन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार 21 जून की प्रातः 6 बजे से देशभर में एक हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ सामूहिक योग का भव्य आयोजन करेगा। मिशन की विभिन्न शाखाओं में यह आयोजन स्थानीय योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खुले मैदानों एवं पार्कों में किया जाएगा। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 'अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस का विषय-'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ के लिए योग है। जो सम्पूर्ण मानवता को यह संदेश देता है कि, व्यक्ति का वास्तविक स्वास्थ तभी पूर्ण माना जाता है। जब वह शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक रूप से संतुलित और जागरूक हो। इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए संत निरंकारी मिशन इस आयोजन को कर रहा है। संत निरंकारी मण्डल सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि वर्ष 2015 से ही संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडे...