मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, कुंदन कुमार। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से 21 जून को योग दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में दुनिया के 21 विशिष्ट प्रतिनिधि शामिल होंगे। देश के सौ दर्शनीय स्थलों पर आयेाजित होने वाले इस विशेष समारोह में ये विदेशी मेहमान मुख्य अतिथि होंगे। मुजफ्फरपुर के कोल्हुआ में बड़ा आयोजन होगा। मंत्रालय ने इस आयोजन के लिए देश के जिन चुनिंदा सौ दर्शनीय स्थल को चिह्नित किया है, उनमें बिहार के तीन स्थल शामिल हैं। ये तीनों स्थल मुजफ्फरपुर, पटना और नालंदा के हैं। मंत्रालय ने विश्व योग दिवस पर देश के सौ दर्शनीय स्थल पर सरकारी आयोजन का निर्णय लिया है। इनमें मुजफ्फरपुर जिले का दर्शनीय स्थल कोल्हुआ स्थित आशोक स्तंभ परिसर शामिल है। इस स्थल पर योग दिवस का आयोजन आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से किया...