मुंगेर, मई 31 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को नगर के मारवाड़ी टोला स्थित होटल प्रज्ञा मे दक्षिण बिहार महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय राज्यस्तरीय सेमिनार का समापन हो गया। इसके पूर्व गुरुवार की देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा, बिहार झारखंड वरिष्ठ राज्य कार्यकारिणी सुधा देवी, दक्षिणी बिहार राज्य प्रभारी उषा किरण, मीडिया प्रभारी पूनम देवी, संवाद प्रभारी अर्चना झा, जिला प्रभारी स्मिता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओ ने भक्ति, देश भक्ति, प्रेरक गीत, नृत्य और योगा डांस की प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ औरंगाबाद की ममता गुप्ता के गणेश वंदना से हुआ। भागलपुर की...