देहरादून, जून 19 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों से योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं है। बल्कि यह आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सीएम आवास परिसर में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी उनके साथ योग किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आम जनमानस से अपील की कि वह नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने कहा कि योग हमारे मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ने सदैव मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखा है। और हमारी सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ योग है। य...