सिमडेगा, जून 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय विदयालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर स्कूल की प्रचार्या पी लकड़ा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग का महत्व पूरी दुनिया जान चुकी है और हमारे देश में तो योग का इतिहास सदियो पुराना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य तन मन के लिए योग जरुरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शरीर में स्वास्थ्य मन निवास करता है। प्राचार्या ने कहा कि योगा से शरीर में फुर्ती आती है और मस्तिष्क तीब्र हो जाता है। उन्होंने कहा कि योग मुद्रा, ध्यान और योग में श्वसन की विशेष क्रियाओ द्वारा तनाव से राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि योग मन की विभिन्न विषयों से हटकर स्थिरता प्रदान करता है और कार्य विशेष में मन को स्थिर रखने में सहायक होता है। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.