चाईबासा, जून 21 -- चाईबासा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित एक निजी होटल के सभागार में उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक समाहर्ता -सह- प्रशिक्षु आईएएस सिद्धांत कुमार, सिविल सर्जन डॉ सुशांतो माझी, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाहमन टूटी, जिला आयुष पदाधिकारी, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, राज्य स्तरीय योग समिति के प्रतिनिधि, योग प्रशिक्षक, विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" है। जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध को उल्लेखित करता है। यह थीम योग के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक ...