प्रयागराज, जून 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन प्रयागराज में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योगाभ्यास के साथ समापन हुआ। कोर के जीएम संजय कुमार श्रीवास्तव एवं कोर की महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वन्दना श्रीवास्तव और केके श्रीवास्तव( उप वित्त सलाहकार) ने कोर कार्यालय के प्रांगण में अधिकारियों व कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान जीएम ने कहा कि यह दिन केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमें योग की महान परंपरा को अपनाने और जीवन को संतुलित, स्वस्थ व सकारात्मक बनाने की प्रेरणा देता है। योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा का समन्वय है। यह हमें तनाव से मुक्ति, आत्म-नियंत्रण और आंतरिक शांति प्रदान करता है। आज के भागदौड़ भरे जीवन में योग एक अमूल्य साधन है जो हमें शारीरिक रूप से स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.