गुमला, जून 21 -- गुमला। महिला महाविद्यालय मे शनिवार को योग दिवस पर कॉलेज के प्रांगण मे मनाया गया। जिसमे प्राचार्च,शिक्षक समेत छात्राओं ने पुरे उत्साह के साथ योगा किया। योग प्रशिक्षिका कंचन कुमारी ने योगाभ्यास करवाया। प्राचार्या डॉ.सीमा ने योग दिवस मे कहा कि योग और स्वास्थ्य इन दोनों में अन्योन्याश्रय संबंध है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज न केवल भारत में एक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिवस वैश्विक स्तर पर जन-जन को जोड़ने वाला बन गया है। मानव को स्वास्थ रहने के लिए शुद्ध वातावरण में योग करना प्रभावकारी होता है। पर्यावरण की शुद्धता ही योग से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। योग का अर्थ ही है जोड़। मौके पर आलोक कुमार,आफरीन एजाज,राजेश कुमार मिश्रा,लाजरूस बेक,फिलिसिता तिर्की समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस...