चाईबासा, सितम्बर 8 -- चाइबासा।शिक्षक दिवस पर सोमवार को जायंट्स ग्रुप चाईबासा सहेली ने रविन्द्र भवन में आयोजित समारोह में अपने क्षेत्र में समाज को विशेष योगदान देने के लिए नृत्य शिक्षिका श्रीमती चंदना दत्ता और योग प्रशिक्षक सुनील प्रजापति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्षा श्रीमती मंजरी पसारी ने सुनील प्रजापति के द्वारा समाज को योग के माध्यम से निरोग करने की दिशा में महान एवं सेवा कार्य की प्रशंसा की और श्रीमती चंदना दत्ता का नृत्य शिक्षा देने के लिए आभार प्रकट किया। शिक्षक दिवस के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रशमिता, चम्पा जांगीड, प्रेमलता और अध्यक्षा मंजरी पसारी की अहम भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.