आगरा, जून 16 -- विभिन्न विभागों में इस समय ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर चल रहा है। निबंधन विभाग में भी 18 एआईजी और 58 उप निबंधकों को स्थानांतरित किया गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के स्टांप एवं निबंधन अनुभाग के विशेष सचिव आशीष कुमार और महानिरीक्षक निबंधन समीर वर्मा ने आदेश जारी किए हैं। इसमें आगरा के सहायक महानिरीक्षक निबंधन समेत दो उप निबंधकों को गैर जनपद स्थानांतरित किया गया है। आगरा के सहायक महानिरीक्षक निबंधन/सहायक आयुक्त स्टांप सुनील कुमार सिंह को इसी पद पर हापुड़ भेजा गया है। सोनभद्र में सहायक महानिरीक्षक निबंधन/सहायक आयुक्त स्टांप योगेश कुमार को इसी पद पर आगरा भेजा गया है। इसके अलावा तहसील सदर के निबंधक कार्यालय से उप निबंधक प्रथम नीतू गोला को मऊरानीपुर झांसी, उप निबंधक चतुर्थ संजय सिंह को अलीगढ़ स्थानांतरित किया गया है। वहीं,...