नई दिल्ली, मार्च 17 -- यूपी की योगी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी के लिए एक बार फिर खजाना खोल दिया है। काशी के घाटों को और भव्य बनाने की तैयारी है। इनमें ऐतिहासिक दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, रविदास घाट, नमो घाट के लिए पर्यटन विभाग ने 41.23 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें से 16 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की मानें तो वाराणसी के घाटों की दिव्यता आने वाले दिनों में और बढ़ेगी। यूं तो काशी पहले से देश-दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र थी। मगर काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के निर्माण के बाद से यह आकर्षण काफी अधिक बढ़ गया है। बीते साल अयोध्या के बाद सर्वाधिक धार्मिक पर्यटक काशी ही पहुंचे थे। शिव के भक्तों के साथ ही काशी पर्यटकों की भी पहली पसंद रही है। अब काशी के गंगा घाटों को पर्यटन विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.