लखनऊ, सितम्बर 2 -- यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। इसी नीति के तहत सख्त कदम उठाते हुए मंगलवार को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी कार्रवाई कर दी। मंत्री ने महोबा जनपद के जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन पर रिश्वत लिए जाने का आरोप था। अभी हाल में महोबा जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे रिश्वत लेते नजर आए थे। जिसका संज्ञान लेते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जिलाधिकारी महोबा द्वारा जांच कराई गई। जांच में जिला आबकारी अधिकारी, महोबा प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए। इसके बाद आबकारी मंत्री ने राजेंद्र प्रसाद वर्मा के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया। आबकारी मंत्री नितिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.