अयोध्या, मार्च 28 -- अयोध्या, संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि योगी सरकार के कुशासन के आठ साल पूरे हो गए हैं। प्रदेश बदहाल है और जनता बेहाल है, लेकिन सरकार अपनी आत्ममुग्धता में खुद की पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि आकड़ों की बाजीगरी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सच को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। डॉ. खत्री ने प्रदेश सरकार से आठ सवाल करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता जवाब चाहती है। उन्होंने प्रदेश की बदहाली का मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह बातें पूर्व सांसद ने गुरूवार को पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में लगभग सरकारी परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए हैं।उन्होंने कहा कि कुंभ से कोरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.