लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता योगी सरकार के आठ साल के कार्यकाल में कौशल विकास मिशन के माध्यम से 14,13,716 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे रोजगार योग्य बन सके। इनमें से 5,66,483 युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिला। इसके अलावा, 40 बड़े रोजगार मेलों का आयोजन किया गया, जिनमें 77,055 युवाओं को नौकरी मिली। राज्य सरकार का कौशल विकास मिशन युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए विशेष योजनाएं सरकार की ओर से इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 45 जिलों में 27,000 से अधिक महिला स्वरोजगारियों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, दिव्यांगजनों के कौशल विकास के लिए 38 विशेष संस्थानों को अनुबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.