लखनऊ, फरवरी 17 -- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य की बेटियों और युवाओं के स्वावलंबन की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 'पिंक रोजगार मेले' आयोजित करने का महत्वपूर्ण ऐलान किया। सरकार का लक्ष्य है कि इन विशेष मेलों के माध्यम से महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप निजी और सरकारी क्षेत्रों में करियर के बेहतर अवसर प्रदान किए जाएं। सदन में विपक्ष के तीखे सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने न केवल नई योजनाओं का खाका खींचा, बल्कि पिछली सरकारों के कार्यकाल और वर्तमान भाजपा सरकार के रोजगार आंकड़ों की तुलनात्मक रिपोर्ट भी पेश की।आरक्षण नियमों के साथ 8.50 लाख नौकरियां विधानसभा में रोजगार के मुद्दे प...