बाराबंकी, जुलाई 28 -- यूपी के बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को करंट उतरने से मची भगदड़ में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे को लेकर सीएम योगी ने दुख जताया। साथ ही मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर बाराबंकी स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं राहत कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.