लखनऊ, अक्टूबर 17 -- यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने वालों को दीवाली का तोहफा दिया है। यूपी में ईवी खरीद पर तीन साल तक पंजीकरण व रोड टैक्स में और छूट मिलेगी। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विजय किरण आनंद ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति 2022 के तहत प्रदेश के इलेक्ट्रिक वाहन को प्रोत्साहन देने के लिए खरीद व रजिस्ट्रेशन पर छूट देने का फैसला किया था। यह छूट 13 अक्तूबर 2025 को समाप्त हो गई थी। इस छूट की वजह से प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का क्रेज लोगों में तेजी से बढ़ा है। औद्योगिक विकास विभाग ने दीपावली के पर्व को देखते हुए छूट की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा था। यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले 10 लाख छात्रों को योगी का तोहफा, बै...