लखनऊ, फरवरी 10 -- वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बुधवार को सुबह 11 बजे विधान सभा में उत्तर प्रदेश सरकार का बजट पेश करेंगे। अगले साल विधान सभा चुनाव में जाने के पहले यह योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। बजट का आकार 9 लाख करोड़ रुपये के पार होने की उम्मीद है। मंगलवार को वित्त मंत्री ने बजट पर दस्तखत कर दिए हैं। विधान भवन स्थति अपने कार्यालय में बजट पर हस्ताक्षर करने के बाद सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि बजट प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं, विकास की जरूरतों और सुशासन की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। सरकार की विकासशील सोच और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतिबिंब है। अगले साल प्रस्तावित चुनाव के मद्देनजर बजट के लोकलुभावन होने की उम्मीद है। हालांकि, सरकार बुनियादी ढांचे के विकास के अपने लक्ष्य पर भी मजबूती से आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.