विशेष संवाददाता, जनवरी 6 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी कैबिनेट की अहम बैठक मंगलवार को लोकभवन में प्रस्तावित है। इस बैठक में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, उद्योग, परिवहन समेत कई विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है। नए साल में सरकार जनता को एक और राहत देने की तैयारी में है। आवासीय और कृषि भूमि के बाद अब औद्योगिक और व्यावसायिक संपत्तियों को भी गिफ्ट डीड के दायरे में लाने का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। मंजूरी मिलने पर औद्योगिक और व्यवसायिक संपत्तियों की रजिस्ट्री भी अपनों के नाम महज पांच हजार रुपये के स्टांप पर हो सकेगी। यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं फिर तेज हैं। हालांकि इसे लेकर अटकलों का बाजार काफी समय से गर्म है। प्रदेश मंत्रिमंडल में कुल 60 मंत्री हो सकते हैं लेकिन अभी यह संख्या 54 है। जिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.