लखनऊ, अप्रैल 24 -- परिवहन निगम में करीब आठ साल से इंतजार कर रहे 1164 मृतक आश्रितों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इन आश्रितों को नौकरी देने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने गुरुवार को मंजूरी दे दी। सार्वजनिक उपक्रमों व निगमों में मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर 11 जुलाई, 2003 में रोक लगा दी गई थी। इस निर्णय के बाद इन आश्रितों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में 1164 मृतक आश्रित की भर्ती करने की मांग काफी समय से चल रही थी। 22 साल पहले निगमों में ऐसी भर्तियों पर रोक लगने की वजह से इनकी नियुक्तियां नहीं हो पा रही थी। पिछले महीने परिवहन निगम मुख्यालय पर इन आश्रितों ने धरना भी दिया था। उस समय निगम के जीएम कार्मिक अशोक कुमार ने जीएम संचालन अंकुर विकास से इस बारे में पूरी रिपोर्ट देने को कहा था। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.