बदायूं, मई 28 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सातवां रूद्रमहायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। गांव अमरोली में शांति कुंज आश्रम स्थित शिव मंदिर परिसर में 30 मई से श्री रुद्रमहायज्ञ शुरू होगा। इसके लिए यज्ञ मंडप तैयार हो गया है। यज्ञ संचालक सह आयोजक श्री श्री 108 दिनेश भारती, महंत जनक भारती ने बताया कि 29 मई से महायज्ञ सह सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जायेगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। 29 मई को पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश अमरोली से शुरू होकर मुख्य मार्गों से निकलेगी। नदवारी बाबा भोला नाथ धाम मंदिर से पवित्र गंगाजल की जलभरी की जाएगी। 30 मई को अरणी मंथन से हवनकुंड में अग्नि प्रवेश होगा। पांच जून को पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा। यजमान संदीप प्रताप सिंह,मनोज कठेरिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.