नई दिल्ली, मार्च 26 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर बुधवार को एनएसजी के दर्जनों जवान एंबुलेंस के साथ सीएम आवास में घुसे। इसके बाद आवास के अंदर से एक स्ट्रेचर एंबुलेंस पर लाया गया। फिर पूरे फ्लीट के साथ यह एंबुलेंस सिविल अस्पताल पहुंची। यह मॉक ड्रिल सीएम योगी की सुरक्षा को जांचने के लिए बुधवार को की गई। इससे पहले पिछले हफ्ते इसी तरह का अभ्यास बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के लिए उनके आवास पर किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के 5 कालीदास मार्ग पर रहते हैं। बुधवार को जिस समय सीएम योगी आगरा में थे, उसी समय उनके आवास पर यह मॉक ड्रिल की गई। इस ड्रिल से परखा गया कि कभी कोई इमरजेंसी आती है तो एनएसजी कितनी तेजी से सभी चीजों को हैंडल करती है। पूरी ड्लि के दौरान न सिर्फ एनएसजी के कमांडो को शामिल किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.