गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखनाथ मंदिर से विजयदशमी पर निकली गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारंपरिक विजय शोभायात्रा आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम बनी। रथ रूपी वाहन में सवार योगी आदित्यनाथ का सर्वसमाज ने स्वागत किया। जगह जगह मुस्लिम, सिंधी और बुनकर समाज ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। संस्कृति विभाग के दलों ने लोक प्रस्तुतियों से शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ाया। मानसरोवर मंदिर पहुंचकर योगी ने महादेव का अभिषेक और रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। सत्य, न्याय और धर्म की विजय प्रतिष्ठा के पावन महापर्व विजयदशमी के अवसर पर गुरुवार शाम गोरखनाथ मंदिर से गोरक्षपीठाधीश्वर की पारंपरिक विजय शोभायात्रा आस्था के उल्लास, उमंग-तरंग की लहरों पर सवार होकर निकली। शोभायात्रा के रास्ते में सर्वसमाज की तरफ से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.