लखनऊ, नवम्बर 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह अभियान के तहत सोमवार से भारतीय जनता पार्टी की यूनिटी मार्च पदयात्राएं प्रारम्भ हुई। पदयात्राओं के माध्यम से भाजपा प्रदेश में 10 से 20 नवंबर तक सरदार पटेल के संदेश के साथ विधानसभा स्तर पर यूनिटी मार्च से जनमानस को जोड़ रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विधानसभा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ जिले की बीकेटी विधानसभा व ब्रजेश पाठक ने कानपुर कैंट विधानसभा में यूनिटी मार्च पदयात्रा में शामिल होकर सरदार पटेल के संदेश तथा राष्ट्रीय एकता के मंत्र को लोगों तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बाराबंकी जिले की कुर्सी विधानसभा तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.