मोतिहारी, जून 23 -- मोतिहारी। ब्रह्मालीन योगीराज श्री देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम में योगिनी एकादशी पर ब्रह्मलीन देवराहा बाबा की 35 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इसके लिए आश्रम परिसर में 24 घंटे का अष्टयाम शुरू हुआ। इधर बाबा सरकार की प्रतिमूर्ति का पंचगव्य से अभिषेक, फूलों एवं फलों से अलौकिक श्रृंगार कर पूजा अर्चना व आरती की गयी। आश्रम अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा व सह सचिव राम भजन ने बताया कि बाबा का पूरा जीवन मचान पर ही बीता। लकड़ी के चार खंभों पर बना मचान ही उनका महल था। जहां नीचे से ही लोग उनके दर्शन करते थे। जल में वे साल के आठ महीने बिताते थे। दर्शन के लिए आने वाले सभी भक्तों को प्रसाद अवश्य देते थे। उनके आसपास आश्रम में उगने वाले बबूल के पेड़ों में कांटे नहीं होते थे। बाबा जल पर चलते भी थे। अपने किसी भी गंतव्य स्थान पर जाने के लिए उन्होंने कभी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.