बरेली, सितम्बर 23 -- बरेली। जिला-मंडलीय योगा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रतियोगिता सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय फतेहगंज पश्चिमी में हुई। संयोजक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि निर्णायक के रूप में नम्रता वर्मा, मिथलेश यादव मौजूद रहीं। बालिका वर्ग अंडर-14 में आकांक्षा, रीता केजीबीवी फतेहगंज पश्चिमी, अंशी, दीप्ति केजीबीवी भदपुरा, काजल केजीबीवी मीरगंज का चयन हुआ। बालिका वर्ग अंडर-17 में अंजली कुमारी, संगीता केजीबीवी फतेहगंज पश्चिमी, अनन्या, शिवानी, अनुष्का देवी शिवानी केजीबीवी भदपुरा, साक्षी केजीबीवी मीरगंज का चयन हुआ। विजेता खिलाड़ी 23 सितंबर को अयोध्या के लिए रवाना होंगी। अयोध्या में 24 सितंबर को अंतर मंडलीय ट्रायल में सभी शामिल होंगी। जेडी राकेश कुमार, डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार, बीएसए संजय सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद, डीस...