गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम। दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर चल रही योगा एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में सफर कर रहे एक परिवार का बैग चोरी हो गया। उसमें नगदी, गहने और अन्य सामान था। पीड़ित ने मामले की शिकायत हरिद्वार में की। जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद मामला जीआरपी गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को भेजा है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जीआरपी थाना पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के अजमेर निवासी सीमा शर्मा ने बताया कि वह 25 फरवरी को ट्रेन नंबर-19031 योगा एक्सप्रेस के कोच नंबर ए-1 में सीट नंबर 21 और 22 अपर बर्थ पर अपने परिवार वालों के साथ किशनगढ़ से हरिद्वार तक की यात्रा कर रही थी। 26 फरवरी को सुबह करीब 3.43 बजे गुडग़ांव रेलवे स्टेशन पर उनका हैंडबैग गायब मिला। हैंडबैग में 58 हजार नकदी, सोने की दो बालियां, परिवार के आधार कार्ड, चार डेबिट कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.