जमशेदपुर, मई 21 -- जमशेदपुर। अंडर 17 बालिका वर्ग में रांची के खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन राष्ट्रीय ओलंपियाड में पूर्वी सिंहभूम अंडर-17 की टीम को गोल्ड मेडल मिला है और यह टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अगले माह तमिलनाडु जाएगी। टीम में कुल 4 छात्राएं शामिल हैं। इसमें खास बात यह है कि 3 छात्राएं पटमदा प्रखंड से आती हैं । आलोका रानी महतो प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा पटमदा, ज्योति कुमारी S S प्लस टू स्कूल पटमदा,केजीबीवी पटमदा (बांगुड़दा) की छात्रा भाविनी महतो एवं केजीबीवी डुमरिया की छात्रा संगीता टुडू भी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.