कौशाम्बी, जून 15 -- जिले में रविवार को योग सप्ताह की शुरुआत योगाभ्यास के साथ हुई। कलक्ट्रेट स्थित बौद्ध वाटिका समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग किया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने योग को निरोग जीवन का आधार बताया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर 15 जून से 20 जून तक योग सप्ताह मनाया जा रहा है जबकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। बौद्ध वाटिका में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. संजय कुमार, डीवीओ सुखराज बंधु, बीएसए कमलेंदु कुशवाहा समेत अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। ब्लॉक, नगर पंचायत और नगर पालिका कार्यालयों में भी योगाभ्यास किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.