बगहा, मई 15 -- शनिचरी/योगापट्टी, एसं। मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने आई 10 वर्षीय बच्ची को वाहन ने रौंद दिया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना बुधवार की दोपहर मनुआपुल-नवलपुर मुख्य मार्ग में हरपुरवा चौक की बताई जा रही है। घायल बच्ची की योगापट्टी थाना क्षेत्र के सोरबरसा गांव निवासी मोतीलाल मुखिया की पुत्री घेवनी कुमारी है। सीएचसी के डॉ आजाद ने बताया कि घायल बच्ची का प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। मिली जानकारी के अनुसार हरपुरवा गांव निवासी सरवन मुखिया के पुत्र की शादी बुधवार को है। शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पूर्व मोतीलाल मुखिया का पूरा परिवार हरपुरवा आये हुए थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.